लालती हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर में महिला के पेट का सफल ऑपरेशन-
पेट से सुरक्षित निकाला गया 7 किलोग्राम का ट्यूमरमछलीशहर,जौनपुर-जनपद के तहसील मछलीशहर नगर स्थित मीरपुर चौराहा पर संचालित लालती हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर में सोमवार की रात्रि,दिनांक 02 फरवरी 2026 को एक अत्यंत जटिल शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस दौरान महिला मरीज के पेट से लगभग 7 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकालने में चिकित्सकों को सफलता प्राप्त हुई।
यह जटिल ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डॉ. ललित कुमार सिंह (MBBS, MS) द्वारा उनकी अनुभवी मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। चिकित्सकों की दक्षता, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा बेहतर प्रबंधन के कारण यह शल्य चिकित्सा पूरी तरह सफल रही।ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की हालत स्थिर एवं संतोषजनक है। इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। मरीज के परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने डॉ. ललित कुमार सिंह सहित पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लालती हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर लालती हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. दीपक दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अनुभवी चिकित्सकों के नेतृत्व में यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि महिला मरीज पूर्णतः सुरक्षित है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।चिकित्सा क्षेत्र में इस उपलब्धि को मछलीशहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ