फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बैठक
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा दयाशंकर गुप्ता एडवोकेट, घोरावल सोनभद्र
घोरावल। बार एसोसिएशन सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बैठक की गई | इसमें पीसीआई संस्था (प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल) के डिविजनल ऑफिसर श्री शिवम पाण्डेय ने सभी अधिवक्ताओं को 10 फ़रवरी से 28 फरवरी तक शुरु हो रहे विशेष अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है I जो क्यूलेक्स नाम के मच्छर के काटने से फैलती है I जिसके लक्षण वर्षों बाद सामने आते हैं और समय पर इलाज न होने पर स्थायी विकलांगता का कारण बन सकते है I
इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर घर जा कर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी I बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राज बहादुर सिंह जी ने लोगों से अपील की कि वे बिना डर के दवा का सेवन करें और अभियान में सहयोग करे I साथ में पी सी आई संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अर्पित सिंह, सुनील यादव और सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे I

0 टिप्पणियाँ