पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र अति शीघ्र घोषित करें संयुक्त राष्ट्र संघ,यू, एन, ओ -ए. एम. डेजी
नमाजियों का कत्लेआम इन्सानियत पर बदनुमा दाग़ है - मौलाना आबिदआइडियल इंडिया न्यूज़
अंसार अहमद खान, जौनपुर
जौनपुर के शिया समुदाय ने शिया जामा मस्जिद इस्लामाबाद पाकिस्तान में नमाज़े जुमा में हुए बम धमाके की कड़ी निन्दा की।शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर के मुतवल्ली शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया जामा मस्जिद में नमाज़े जुमा में हुए भयानक बम ब्लास्ट में 31 से ज़्यादा लोगों की शहादत एवं सैकड़ो के घायल होने पर आंतकवादियों के इस घिनौने कृत्य की कड़े शब्दों में निन्दा की , उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आंतकवादी गतिविधियों का अड्डा बन गया वहां पर नागरिकों विशेषकर अल्पसंख्यकों की जान माल की कोई सुरक्षा नहीं है शिया मुस्लमानों का कत्लेआम करना शिया मस्जिदों और इमामबाड़ों को टारगेट करना ये वहां पर आम बात हो गई है ,
पाकिस्तान में सरकार चाहे जिस भी पार्टी की हो कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति बहुत ही ख़राब हालत में है आतंकवादियों को वहां की आर्मी का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ (यू.एन.ओ ) से अनुरोध है कि पाकिस्तान को अतिशीघ्र आंतकवादी राष्ट्र घोषित करे,उपस्थित जनों ने इस बम ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन मरहूमीन के लिए सूर ए फातेहा की तिलावत की दरख्वास्त की है।

0 टिप्पणियाँ