हाइवे पर दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत. छः गंभीर घायल
आइडियल इंडिया न्यूज़केदारनाथ सिंह समाचार सम्पादक जौनपुर
बदलापुर जौनपुर । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़पर शुक्रवार की बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया।एन एच 731 पर दो वाहनों की जोर दार टक्कर में एक की मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी। बचाव के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और विपरीत दिशा में जारहे ट्रैक्टर से जा टकरायी। ट्रैक्टर पर बैंड पार्टी के लोग सवार थे।टक्कर इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार लोग छिटक गये, ।घटना की जानकारी होते ही मौकेपर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुये घायलों को एम्बुलेंस एवं प्राइवेट वाहन से चिकित्सा हेतु सीएचसी बदलापुर पहुंचाया व शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

0 टिप्पणियाँ