बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान भी देना चाहिए-- आशुतोष सिंह एआरपी
आइडियल इंडिया न्यूज
शरद कपूर बिंदु मौर्या सीतापुर
सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरफापुर का सपोर्टिव सुपरविजन करने खैराबाद के गणित एआरपी आशुतोष सिंह पहुंचे उन्होंने पुस्तकालय व आईसीटी लैब का अवलोकन करते हुए विभिन्न पंजिकाओं को देखा। श्री सिंह ने पाया कि बच्चों को निर्धारित समय पर वादन के अनुसार पुस्तक व खेल सामग्री प्रतिदिन दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान एआरपी ने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। साथ ही स्कूली शिक्षा के साथ ही सामाजिक ज्ञान व अन्य गतिविधियों पर भी बच्चों को शिक्षित करना होगा।उन्होंने रजिस्टर व अन्य अवलोकन के पश्चात संतुष्टि जाहिर की, सभी खेल सामग्री व अन्य सामग्री को रजिस्टर में विधिवत अंकित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाए गए टी एल एम कि उन्होंने प्रशंसा की और कहा की विद्यालय के बच्चे बड़े क्रिएटिव हैं। गणित के वादन में सर्किल के बारे में प्रश्न पूछे जिनका बच्चे उस समय अध्ययन कर रहेथे। पूरे विद्यालय का परिदृश्य एवं रखरखाव भी उचित ढंग से किया गया। द्वितीय मासिक टेस्ट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक डाक्टर मुस्तफा अली ने पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया। सुनैना, सोनी, कमल, विशाल, आरती,व बलबी सिंह आदि कई बच्चों को कॉपी पेंसिल पटरी रबर और अन्य गिफ्ट दिए गए। अंत में डाक्टर मुस्तफा अली ने एआरपी आशुतोष सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


0 टिप्पणियाँ