तरवा पुलिस की अभद्रता से आक्रोशित पत्रकार एसोसिएशन ने आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
कार्यवाही न होने पर पत्रकार एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करने पर होगा बाध्य
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी चंदन 29 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:20 बजे अपने किसी निजी काम से बाजार परमानपुर में जा रहे थे कि अचानक पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश पाल और कांस्टेबल सौरभ सिंह द्वारा उनको रोक कर बेवजह गाड़ी से खींच कर और हेलमेट से पिटाई करते हैं मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे । पीड़ित चंदन पूछता रह गया कि सर मेरी क्या गलती है मैं पत्रकार रामसुन्दर का भाई हूं ।लेकिन एक बार भी उस इंसान की नहीं सुनी गई।
इस संबंध में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 30 जनवरी 2026 को पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह व जिला मीडिया प्रभारी रामसुंदर अपने अन्य पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को अवगत कराया था और कार्यवाही की मांग की थी । पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामला को संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी लालगंज को जांच करने का आदेश दिया और उसमें क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा पीड़ित और पत्रकार रामसुन्दर तथा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह का बयान दर्ज कर सीसी फुटेज और मारपीट का वीडियो भी ले ली और कहे की रिपोर्ट लगा दूंगा।
लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर आज पत्रकार एसोसिएशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की और कहे की अगर कार्रवाई नहीं होगी तो धरना प्रदर्शन के लिए संगठन बाध्य होगा।इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे ,आजमगढ़ जिला अध्यक्ष विशाल सिंह, आजमगढ़ जिला मीडिया प्रभारी राम सुंदर, उ प्र महासचिव विजय विश्वकर्मा , विनोद कुमार पत्रकार, आदिल ,मनोज बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ