चोरों के हौसले बुलंद चोरियो का खुलासा करने में तरवा पुलिस असफल
आइडियल इंडिया न्यूज़
विशाल सिंह,तरवां, आजमगढ़
तरवा /आजमगढ़ तरवा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है लेकिन इसका अनावरण तरवा पुलिस करने में असफल होती जा रही है इसी क्रम में बताते चलें कि 25 जनवरी 2025 को घर पर खड़ी दुपहिया वाहन चोर उठा ले गए लेकिन पीड़ित कई बार थाने गया लेकिन उसको यही आश्वासन मिला कि तुम्हारे नसीब में होगा तो बाइक मिलेगी अन्यथा नहीं मिलेगी ।
।
जहां पर प्रशासन नियम कानून मुस्तैदी के साथ काम कर रहा हैं, वहीं पर तरवा पुलिस कहते नजर आ रही है की नसीब में होगा तो मिलेगा यह चोरी का पहला मामला नहीं है क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है तरवा पुलिस चोरी का खुलासा करने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।


0 टिप्पणियाँ