नवयुग कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
आइडियल इंडिया न्यूज़
अजय वर्मा, लखनऊ
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में एक ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति द्वारा प्रदत्त पेड़-पौधों के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा परिसर में उपलब्ध विभिन्न पेड़-पौधों के वानस्पतिक (Botanical) नाम लिखकर उन्हें संबंधित पेड़ों के साथ अंकित किया गया। इस पहल से छात्राओं को न केवल पेड़-पौधों की वैज्ञानिक पहचान का ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि उनके औषधीय, पर्यावरणीय एवं जैविक महत्व को समझने का भी अवसर मिला।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग की फ्लोरा आइडेंटिफिकेशन कमेटी का विशेष सहयोग रहा। विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और पेड़-पौधों की सही पहचान एवं जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय कि प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।


0 टिप्पणियाँ