स्वर्गीय कुसुम सिंह के तेरवही कार्यक्रम में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक आजमगढ़
अतरौलिया आजमगढ़। समाज सेवी सुरेश सिंह की सासू माता स्वर्गीय कुसुम सिंह के तेरवही कार्यक्रम में जमीन दसाव अतरौलिया पहुंचे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस एवं कोयलसा डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी दयानंद शुक्ला ने समाजसेवी सुरेश सिंह कमलेश सिंह एवं परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्वर्गीय कुसुम सिंह एक आदर्श महिला थी आज उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है । इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर चंदन सिंह शिव यतन एवम गांव के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ