बहनोई को अगवा कर हत्या करने का प्रयास,
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा राजकुमार यादव खुटहन जौनपुर
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव नहर के पास बहनोई को अगवा कर मारने पीटने और मोबाइल रुपया छीनने के बाद सालो ने गमछा से गला दबाकर हत्या करने का किया गया प्रयास। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के मदार बख्श मोलनापुर गांव निवासी 30 वर्षीय किशन यादव पुत्र राजेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैं ट्रेलर चलाता हूं। इसलिए कई दिन बाहर रहना पड़ता है। अभी 4 दिन पहले पत्नी शशि कला ने दीदारगंज थाने में जहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। इसी संबंध में थाना के एक दारोगा ने थाने पर बुलाया था।रविवार को ट्रेलर लेकर मिर्जापुर आया और सोमवार को दीदारगंज थाने पर पहुंचने के लिए जा रहा था। आरोप है कि मेरे साले शशिकांत और ऋषिकांत को थाने पहुंचने की मेरे जानकारी किसी माध्यम से मिल गई और मुझे खेतासराय से अगवा कर खुटहन जाने वाले मार्ग की तरफ से ले जाकर खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट नहर के पास ले जाकर दोनों ने मेरा बैग छीन कर मोबाइल और₹3000 निकालने के बाद बैग को फेंक दिया और मुझे मारने पीटने के बाद गमछे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय एक व्यक्ति के देख लेने से दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गये। जानकारी होने पर मेरे मौसा मौसी के साथ स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी खुटहन पहुंचा कर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।खबर पाकर परिजन भी जिला अस्पताल जौनपुर पहुंच गए। किशन के पिता राजेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे पुत्र का विवाह शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राजकुमार की बेटी शशि कला से लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी मेरे पुत्र के दो बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। मेरी बहू किशन को अलग लेकर रहना चाहती है। इसीलिए वह दीदारगंज थाने में प्रार्थना पत्र लेकर जहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रही है।

0 टिप्पणियाँ