BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न, डबल इंजन सरकार में ही भारत एक विकासशील देश बनेगा- अजय विश्वकर्मा ब्लॉक प्रमुख

 ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न, डबल इंजन सरकार में ही भारत एक विकासशील देश बनेगा- अजय विश्वकर्मा ब्लॉक प्रमुख 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
शरद कपूर समाचार संपादक

                    


ख़ैरबाद सीतापुर।स्थानीय मदर प्राइड्स स्कूल नेपालापुर में ब्लॉक खैराबाद की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार विश्वकर्मा उपस्थित हुए जबकि सफ़ल संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमैयतपुर के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र पांडेय ने किया जबकि ब्लॉक की आख्या कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने प्रस्तुत किया और विभागीय बिंदुओं पर ए आर पी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव पटेरिया, वीरेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह ने विस्तार से चर्चा की।

                



 कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमैयतपुर और भागौतीपुर के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर कार्यक्रम मुख्य अतिथि अजय कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही देश के विकास की धुरी होता है यदि शिक्षक चाहे तो समाज को नई दिशा की ओर ले जाकर उसे बुलंदियों तक पहुंचा दे हमारे देश की डबल इंजन की सरकार शिक्षकों के ही सहयोग से दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर चल रहा है और याद रहे कि भारत के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ही जरूरी है और यह काम आप शिक्षकों के बिना नहीं हो सकता इसलिए जितना भी हो सके शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए यह हमारा कर्तव्य और दायित्व भी है।इस अवसर पर संबोधित करने वालों में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित प्रवक्ता एवं ज़िला कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय ब्लॉक खैराबाद अध्यक्ष नरेश मिश्र प्राथमिक से पवन कुमार सिंह ज़िला महिला उपाध्यक्षा वंदना दीक्षित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भागौतीपुर के प्रधानाध्यापक टी पी सिंह,राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, संकुल शिक्षक धरैंचा मोहम्मद यूसुफ़, ग्राम प्रधान हुसैनपुर मिथलेश कुमार जिन्हें यशस्वी माननीय मुख्य मंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है

                   


 आदि हैं, इसके अतिरिक्त ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष काज़िम हुसैन,मंत्री जहीर आलम,अमित त्रिपाठी आदि हैं जबकि कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सहयोग करने वालों में कार्यालय सहायक पंकज कुमार रावत, ब्रजेश दीक्षित, सुधीर कुमार, मनीष पाल, रमेश रस्तोगी, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, अदीब अंसारी आदि है अंत में कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया गया जबकि कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का माल्यार्पण और बैच लगाकर स्वागत किया गया और सभी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ