BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जमीनी विवाद को लेकर नाबालिग को मारा चाकू, हालत गंभीर, रेफर

 जमीनी विवाद को लेकर नाबालिग को मारा चाकू, हालत गंभीर, रेफर

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर 

              


जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने नाबालिक लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी हरिकेश तिवारी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से जमीन का कुछ विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम लगभग 6 बजे हरिकेश तिवारी का पुत्र श्याम कुमार तिवारी उम्र लगभग 17 वर्ष अपने साथी ऋषभ कुमार यादव के साथ जा रहा था।

 घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नाबालिक को पड़कर उसके ऊपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। एक चाकू के गले में लगा जो आर पार हो गया और दूसरा चाकू उसके सीने में घुसेड दिया। चाकू लगते ही श्याम तिवारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यहां नजारा देख कर उसका साथ रहा लड़का वहां से फरार हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां गंभीर कोर्ट करने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा घायल को जिला अस्पताल ने भी वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ