BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ग्राम पंचायत भादियासी में वित्तीय अनियमितता के आरोप, गुणवत्ता विहीन कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से भौतिक सत्यापन व निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

 ग्राम पंचायत भादियासी में वित्तीय अनियमितता के आरोप, गुणवत्ता विहीन कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से भौतिक सत्यापन व निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

आइडियल इंडिया न्यूज बिन्दू मौर्या सीतापुर 

                       


         

सीतापुर। विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत भादियासी में नल मरम्मत, दवा छिड़काव तथा खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और आईसीसी जैसे निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन कार्यों में भारी-भरकम बजट निकाला गया, लेकिन जमीनी स्तर पर काम न तो मानक के अनुरूप हुआ और न ही उसका लाभ आमजन को मिला।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार जहां स्कूली बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, बैठने के लिए मेज-बेंच, मध्यान्ह भोजन और किताबों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, वहीं ग्राम पंचायत में प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक की मिलीभगत से विभिन्न मदों में धन का दुरुपयोग किया गया। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हुए, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हुआ है। ग्रामीण छोटे रामस्वरूप, विकास, विजय कुमार, शिवराज और सीताराम ने बताया कि गांव में भारी गंदगी व्याप्त है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि कागजों में दवा छिड़काव और सफाई कार्य दिखा दिया गया, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में कराए गए इंटरलॉकिंग, आईसीसी और खड़ंजा निर्माण कार्य मानक विहीन हैं। कई स्थानों पर निर्माण कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने लगा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका और गहरा गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा गांव में साफ-सफाई और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ