BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नकल पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही चोरों के आ गए निशाने पर

 नकल पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही चोरों के आ गए निशाने पर

होरिल राव इंटर कॉलेज पंवारा का है मामला 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

केदारनाथ सिंह,समाचार सम्पादक,जौनपुर 


                

जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही चोरों के निशाने पर आ गए। मामला पवांरा थाना क्षेत्र के होरिल राव इंटर कॉलेज का है, जहां बीती रात अज्ञात चोर रोशनदान के रास्ते परिसर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे उड़ा ले गए।

हैरानी की बात यह है कि कैमरा चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों की करतूत का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ युवक रात के अंधेरे में रोशनदान से अंदर कूदते और कैमरे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।सुबह जब विद्यालय प्रशासन पहुंचा तो रोशनदान टूटा मिला और कई कैमरे गायब थे। घटना की सूचना तत्काल पवांरा थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विद्यालय प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। बोर्ड परीक्षा के बीच हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ