बरसठी थानाक्षेत्र के जमुनीपुर गांव में गांव निवासी शुभम हत्या काण्ड में पांच गिरफ्तार,
आइडियल इंडिया न्यूज़
शैलेश तिवारी मड़ियाहूं जौनपुर
जौनपुर।बरसठी थानाक्षेत्र के जमुनीपुर गांव में गांव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला की रविवार को चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को रसुलहा भीटा के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शुभम शुक्ला और मंगरमू गांव निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। उसको लेकर विकास अपने साथी सौरभ उर्फ चन्दर यादव निवासी मंगरमू, सुमित उर्फ छोटू, सचिन पटेल निवासी रसुलहा, अनुज पटेल पुरईपुर को साथ लेकर रविवार को गांव के बगीचे में पहुँचे। विकास शुभम को बगीचे में बुलाया और सभी लोग मिलकर चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद वह गिर पड़ा तो सभी फरार हो गये। वह घायल अवस्था मे थोड़ी दूर तक आया लेकिन सड़क किनारे गिर पड़ा। उधर से गुजर रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने लहूलुहान हालत में देख परिजनों को जानकारी दी।मौके पर पहुँचे परिजन पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल ले गये। पिता राजेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस पांच नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर रात में दबिश देकर पांच आरोपियों विकास यादव, सौरभ यादव अनुज पटेल, सचिन पटेल, सुमित उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान भेज दिया है। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अमरीश सिंह व सहयोगी रहे।

0 टिप्पणियाँ