BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी मछलीशहर में सम्पन्न#

 उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी मछलीशहर में सम्पन्न

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर 

                


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) जौनपुर की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी शनिवार को प्रतिभा डिजिटल लाइब्रेरी, बरईपार रोड, मछलीशहर में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेश कुमार (गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज, बरावां बंधवा) ने की। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव (प्रवक्ता, बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर) तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राज केशर यादव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार रहे।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे शिक्षक समाज के गरीब, असहाय एवं अभावग्रस्त बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। इसके लिए शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाना आवश्यक है। उन्होंने “कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाई” को मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इसी से शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, स्वाभिमान एवं सेवा सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो सकेगी।

                       


जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने कहा कि संगठन के निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप एनपीएस और यूपीएस की परिणति अंततः शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी पुरानी पेंशन बहाली के रूप में ही होगी।कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली,राज कर्मचारियों की बात कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा-21 को नए आयोग में शामिल कराने तथा शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से संघर्षशील शिक्षक को चुनने का आह्वान किया।

पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज ने शिक्षकों से अपील की कि जो संगठन निरंतर संघर्ष करता रहा है, उसी के प्रत्याशी को समर्थन दें। जिला कोषाध्यक्षरामनारायण बिन्द ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2018 में कई स्थानांतरण संगठन के प्रयासों से निःशुल्क संभव हो सके। उन्होंने शिक्षकों से तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम ने अधिक से अधिक शिक्षकों से संगठन की सदस्यता लेने की अपील की। संगोष्ठी में धर्मचंद गुप्त, नंदलाल चौरसिया, विजय बहादुर यादव, कमला प्रसाद यादव, उमाशंकर प्रजापति, राकेश कुमार मौर्य, राय मुन्ना सिंह, हरिश्चंद्र पटेल सहित अनेक शिक्षक नेताओं ने विचार व्यक्त किए और संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों फौजदार इंटर कॉलेज से मछली शहर से भारत लाल यादव चंद्र दीपक कुमार बबलू गौतम चांदसेन यादव अजय कुमार यादव अभिषेक कुमार यादव होली रो इंटर कॉलेज कुंवरपुर से महेंद्र कुमार कृष्ण कुमार मोर राकेश कुमार मोर श्री तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज नागौर से लालचंद बिना जनता जनार्दन इंटर कॉलेज मेहंदी से विजय बहादुर यादव उमाशंकर प्रजापति कमल प्रसाद यादव दिनेश कुमार हौशिला प्रसाद पाल,बृजभान यादव ओम प्रकाश यादव भारतीय शिक्षा निकेतन उतिराई से मुनिराज घनश्याम अखिलेश कुमार जयप्रकाश सरस्वती इंटर कॉलेज उसे गांव से रविकांत मुलायम यादव सुपर का सरोज उमाशंकर पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुजानगंज से नंदलाल चौरसिया संजय सरोज इंटर कॉलेज बेलवर से चंद्रशेखर यादव उमाशंकर पटेल हरिश्चंद्र पटेल अजय गौतम द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज दशरथपुर से राई मुन्ना सिंह उपेंद्र सिंह जनता इंटर कॉलेज खपरहा से कमलेश कुमार महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज से बसंत लाल पाल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बीबीपुर से रामाश्रय यादव,सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर से रामपाल पूर्व मीडिया प्रभारी रामसेवक कनौजिया बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का आयोजन तहसील प्रभारी हौसला प्रसाद पाल, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द एवं जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ