BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

15 मार्च को लखनऊ में दोसर वैश्य महासमिति का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह

 15 मार्च को लखनऊ में दोसर वैश्य महासमिति का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/ लखनऊ 

          



लखनऊ।भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा 15 मार्च 2026, रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग में होली मिलन, प्रांतीय शपथ ग्रहण एवं वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. सुनील कुमार गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा।

यह जानकारी महासमिति के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता, प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार वैश्य (एडवोकेट), प्रदेश युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता एवं युवा प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय इकाई का शपथ ग्रहण कराया जाएगा तथा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 1 दोसर वैश्य रत्न, 11 दोसर वैश्य गौरव, 11 दोसर वैश्य शिरोमणि एवं 21 समाजबंधुओं को दोसर वैश्य संगठन केसरी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2026 का “दोसर वैश्य रत्न सम्मान” नागपुर के प्रमुख उद्योगपति श्री मुकेश देओदत्त गुप्ता के दादाजी स्व. सेठ महादेव प्रसाद गुप्ता को मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. मुकेश गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति, नागपुर करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ