नगर पंचायत बदलापुर को मिली बड़ी सौगात...6 सीसी रोड सड़क निर्माण, प्रकाश हेतु 8 हाईमास्ट लाइट, 1 सड़क का लेपन कार्य सहित 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
आइडियल इंडिया न्यूज़
केदारनाथ सिंह समाचार सम्पादक जौनपुर
बदलापुर जौनपुर।नगर पंचायत बदलापुर के अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में 6 सीसी रोड सड़क निर्माण, प्रकाश हेतु 8 हाईमास्ट लाइट, 1 सड़क का लेपन कार्य सहित 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व नगर विकास मंत्री मा. श्री एके शर्मा जी का हार्दिक धन्यवाद।
1- वार्ड नं 2 घाटमपुर में पिच रोड से श्री अनुपम अस्थाना व बच्चा अस्थाना के मकान तक सीसी रोड निर्माण..
2- वार्ड नं 5 भलुआही में श्री मुरली भगत के पाही से डा. महेंद्र प्रताप हरिजन के घर सीसी रोड निर्माण।
3- वार्ड नं 10 भलुआही में पुराने नगर पंचायत कार्यालय पिच रोड से स्व. राजा मिश्र के घर होते हुए श्री हरसूदत्त शुक्ल के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य।
4- वार्ड नं 10 में ग्राम न्यायालय से विठुआकला सम्पर्क मार्ग तक लेपन का कार्य।
5- वार्ड नं 10 भलुआही में श्री सुधाकर सिंह के मशीन से श्री संजय सिंह के मकान होते हुए श्री भूपेन्द्र सिंह के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य।
6- वार्ड नं 11 भलुआही में कमला के गुंटी से निषाद बस्ती तक सीसी रोड निर्माण कार्य।
7- वार्ड नं 11 भलुआही में श्री विमल सरोज के मकान से श्री अजय सरोज के मकान तक सीसी रोड सड़क निर्माण।
8- वार्ड नं 2 हंकारपुर तिराहा पर श्री काशीनाथ गुप्ता के आवास के बगल हाईमास्ट लाइट।
9- वार्ड नं 3 बरौली में श्री कामता सिंह के घर के मोड़ पर हाईमास्ट लाइट।
10- वार्ड नं 5 भलुआही में श्री संजय शर्मा के घर के मोड़ पर हाईमास्ट लाइट।
11- वार्ड नं 5 भलुआही में मछली मंडी के पास हाईमास्ट लाइट।
12- वार्ड नं 10 भलुआही में श्री राजदेव सिंह (प्रधान) के चक के सामने बार्डर पर हाईमास्ट लाइट।
13- वार्ड नं 11 भलुआही में श्री अमृत लाल बिंद के घर के पास हाईमास्ट लाइट।
14- वार्ड नं 8 भलुआही में श्री बबलू रावत के घर के पीछे हाइमास्ट लाइट।
15- वार्ड नं 10 भलुआही में फार्मेसी कालेज के सामने हाईमास्ट लाइट।
उपरोक्त सभी कार्य होने से वार्ड की समस्या ,लाइट रोड की समाप्त हो जायेगी। वार्ड के सभी सदस्यो ने मुख्य मंत्री जी का आभार ज्ञापित किया है।


0 टिप्पणियाँ