13 वीं के अवसर पर अर्पित की गई शोक श्रद्धांजलि
जनपद के विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस आजमगढ़
आजमगढ़,। जनपद के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और साहित्यकारों ने अध्यापक दीपक पांडेय के दिवंगत दादी को शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पलिया सोफीगंज ग्राम स्थित उनके आवास पर तेरहवीं पर आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत स्व. चंद्रमा देवी के पुत्र जगदीश पांडेय के हाथों ब्राह्मणों ने शांति पूजन संपन्न कराया, तदुपरांत उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, साहित्यकार प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय सरस,डा. दीपक पांडेय बबलू पांडे, आशुतोष उपाध्याय, अरविंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुशील यादव, सत्यम गुरू, शिवम गुरू, दिनेश पांडेय, विशाल पांडेय आदि प्रमुख रहे।दिनाँक- 12/2/2026 सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन



0 टिप्पणियाँ