BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मातलदेई पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर बह रहा सीवर का गंदा पानी, सीवर के गन्दे पानी से होकर गुजरेंगे शिव भक्त" खबर चलते ही सफाई शुरू"

 मातलदेई पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर बह रहा सीवर का गंदा पानी,

 सीवर के गन्दे पानी से होकर गुजरेंगे शिव भक्त" खबर चलते ही सफाई शुरू" 

आइडियल इंडिया न्यूज़, जयचन्द वाराणसी 

                      


वाराणसी/-पंचकोशी परिक्रमा मार्ग मातलदेई पर जमे सीवर के गन्दे पानी से होकर गुजरेंगे शिव भक्त,गाँव मे बना सीवर हुआ है चोक (जाम) बह रहा सीवर का गन्दा पानी बीडीओ आराजी लाइन प्रकरण का ले संज्ञान।आपको बता दे कि कल यानी गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस चौकी रामेश्वर पर एसडीएम राजातालाब एसीपी राजातालाब थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक चौकी प्रभारी सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई थी बैठक का उद्देश्य था कि काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध महा शिवरात्रि मेला को कुशल सम्पन्न कराना।सम्बंधित विभागों को गतवर्षो की भांति इस वर्ष व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया था।एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार,नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य,सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,बीडीओ सेवापुरी राजेश कुमार सिंह व एसएचओ जंसा,बड़ागांव,राजातालाब सहित विभागीय कर्मचारियों स्थानीय मन्दिर पुजारी,ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी रामेश्वर में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई थी।एसडीएम ने कहा था कि मेला में साफ-सफाई,प्रकाश,पेयजल यातायात की सुगम व्यवस्था,पंचक्रोशी मार्ग,मन्दिर,पुराने पुल पर बैरिकेटिंग सहित बैरियर नदी में रस्सा,ट्यूब,शौचालय सहित मेले के पूर्व व पश्चात साफ-सफाई,मन्दिर गर्भगृह में महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती,मन्दिर प्रांगण में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था,स्वास्थ्य टीम सहित एम्बुलेंस सहित जो गत वर्ष व्यवस्थाएं होती रही हों वह समय से पूरा करने का निर्देश दिया था।लेकिन राजातालाब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला मातलदेई पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित आर एस मोटर शोरूम के पास सीवर जाम होकर सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और जमा हुआ है इसी गन्दे पानी से होकर शिव भक्त गुजरेंगे का खबर चलते ही बीडीओ आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव ने तत्काल सफाई टीम भेजकर सफाई कराने का कार्य किया और कार्यो में लापरवाही बरतने पर सचिव अमन गर्ग का वेतन/मानदेय पर रोक लगा pदी।*श

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ