जयनारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी बनी विजेता, VPCC मुंबई को फाइनल में 9 विकेट से हराया
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी पंकज राय (डब्लू राय)
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल रहे
आइडियल इंडिया न्यूज़ ,धीरज पांडे मिर्जा मुराद, वाराणसी
(वाराणसी)। स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ग्राम खोचवा स्थित सूर्या पार्क मैदान पर प्रतियोगिता के दसवें दिन 03 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में VPCC मुंबई और जयनारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी के बीच 20-20 ओवरों का रोमांचक मैच खेला गया।
टॉस जीतकर जयनारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए VPCC मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई की ओर से आशीष ने 46 रन और अनुराग ने 32 रन का योगदान दिया। जयनारायण वाराणसी की ओर से आशुतोष और विकल्प ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।
वाराणसी की ओर से सत्यम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। वहीं निखिल ने 21 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से सौरभ को 1 विकेट मिला।
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मीत माइकर को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।

0 टिप्पणियाँ