BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

भिक्षु जंगली दास बाबा द्वारा वनांचल क्षेत्र में कराया गया कम्बल वितरित और विशाल भण्डारा


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संतोष कुमार नागर, सोनभद्र 


+++++++++++++


++++++++++++

सोनभद्र। जनपद में विकास खण्ड नगवां के बीहड़ दूरूह वनांचल क्षेत्र के खोडै़ला में गौ माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रख्यात समाजसेवी भिक्षु भिखारी जंगली बाबा जी द्वारा आयोजित कंबल वितरण एवं विशाल भण्डारा सम्पन्न कराया गया। मालूम हो कि बाबा द्वारा सम्मानित समाज सेवियों के सहयोग से गत एक दशक में छः हजार कन्याओं की निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्पन्न करा चुके हैं। और अब तक लगातार समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं। इनके अथक परिश्रम और पुरुषार्थ को देखते हुए सम्मानित समाज सेवियों एवं बुद्धिजीवियों तथा अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। लगभग पैसठ वर्षीय बाबा भिखारी जंगली दास जी गत कई वर्षों से अन्न और पादुका ग्रहण नहीं करते हैं। 


+++++++++++


++++++++++++++


और तो और कडा़के की ठंड में भी मात्र एक केसरिया आवरण शरीर पर धारण किए रहते हैं।इन्होंने आधा दर्जन से अधिक गौ रक्षा सेवा आश्रम सहित कई मंदिरों का भी निर्माण जन सहयोग से करा चुके हैं।सादा जीवन उच्च विचार और समाज सेवा ही इनका मूल सिद्धांत है।कंबल वितरण के आयोजन में वनांचल क्षेत्र से जुड़े लगभग एक हजार आदिवासी,गिरिवासी एवं वनवासियों जिसमें अधिकांश वृद्ध महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल रहे उन्हें एक -एक मखमली कंबल वितरित किया गया और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया।इस मौके पर सोनभद्र के समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार भदौरिया, नशा उन्मूलन अभियान वाराणसी की डाक्टर निर्मालिका सिंह, सम्मानित शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी,समाज सेवियों में संतोष कुमार नागर, संदीप सिंह चंदेल, छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के पदाधिकारियों सतीश तिवारी, राज कुमार यादव, कृष्ण कुमार, बलिराम यादव, गणेश तिवारी, अमित दूबे, रमेश कुमार वैश्व, आनंद सिंह,शिव पूजन विश्वकर्मा, बिजली प्रसाद निषाद,उमर अब्दुल्ला, मोहम्मद अरमान, शशि देवी, पार्वती सिंह, झब्बू सिंह,भरत सिंह कुशवाहा, संगीता देवी, विमला देवी,किरन मोदनवाल,वेद प्रकाश मौर्या आनंद सिंह, राहुल सिंह कुशवाहा एवं भैया एस पी सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग व पुलिस प्रशासन के साथ -साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। 




इस मौके पर सम्मानित वक्ताओं ने वनांचल क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और बेहतर स्वास्थ्य तथा नेक इंसान बनाने में सहयोग करें। वक्ताओं ने आगे कहा कि अपने जीवन में किसी भी तरह के नशे एवं अन्य क्रिया लम्पटता से सदैव बचने का प्रयास करें। कहा गया कि शासन -प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं और इसमें कहीं से कोई दिक्कतें आती है तो तुरंत शासन -प्रशासन को सूचना देकर समस्याओं का समाधान कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ