जौनपुर में इस भीषण ठंड में अब तो अलाव अदृश्य हो गया है
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर
जौनपुर।जहां एक ओर इस विशाल ठंड में अच्छे से अच्छा व्यक्ति ठंड से धराशाई हो रहा है शरीर कंपा देने वाली सर दर्द हवाएं चल रही हैं वहीं ठंड में अब तो अलाव एक सपना सा हो गया है
नगरपालिका की बेरहमी एवं लापरवाही की पोल उजागर हो रही है इतनी भीषण ठंड में बड़े तो क्या बुजुर्ग बच्चे यहां तक की जानवर भी बेहाल नजर आ रहे हैं ऐसे में नगर पालिका की तरफ से अलाव की कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं है जो की जनता की सेवा के लिए अलाव की व्यवस्था चौराहे चौराहे पर होनी चाहिए वह दिखाई नहीं दे रही है ठंड व्यतीत होने को है परंतु एक बार भी अलाव की व्यवस्था शहर में कहीं भी नहीं की गई सभी मनुष्य और जानवर ठंड से बेहाल है लोग स्वयं व्यवस्था कर कर जगह जगह और अपने-अपने स्थित घरों प्रतिष्ठानों के पास अलाव की व्यवस्था कर लोगों को कुछ राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ