राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटा स्वर्णकार समाज, चौबेपुर में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुई अहम बैठक
आइडियल इंडिया न्यूज़ धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
आगामी 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वर्णकार समाज चौबेपुर की ओर से बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन स्वर्णकार समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।वहीं स्वर्णकार समाज चौबेपुर के संरक्षक युगल किशोर सेठ (मास्टर साहब) ने समाजजनों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटें, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बन सके कार्यक्रम के अंत में स्वर्णकार समाज चौबेपुर के संरक्षक श्री युगल किशोर सेठ ने उपस्थित सभी समाजजनों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान चौबेपुर मनोज सेठ, स्वर्णकार समाज के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सेठ सतीश सेठ भानु प्रताप सेठ मृत्युंजय प्रसाद सेठ, बंगाली बाबू सेठ, पंचम सेठ,प्रेमचंद्र सेठ, पिंटू, लालचंद सेठ अजय सेठ, गुड्डू, महेंद्र सेठ, लालचंद सेठ, हरिद्वार सेठ, प्रमोद सेठ, पप्पू, गोकुल सेठ, संजय सेठ, अमित सेठ, दीपू, सुनील सेठ, राधेश्याम सेठ, प्रदीप सेठ, अजय बरनवाल, अनूप बरनवाल, दिलीप सेठ, चंद्रमा सेठ, राजा बाबू सहित सैकड़ों स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी राहुल सेठ ने दिया
0 टिप्पणियाँ