BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ब्राह्मण समाज ने किया सिकंदर मिश्रा का सम्मान

 ब्राह्मण समाज ने किया सिकंदर मिश्रा का सम्मान

आइडियल इंडिया न्यूज़, धीरज पांडे ,मिर्जामुराद वाराणसी




पिंडरा। नव मनोनीत बाबतपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा का गुरुवार को उनके आवास खालिसपुर में  ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सिकंदर मिश्रा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहाकि समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी है। स्वागत समारोह में विनय तिवारी, अमित दूबे, श्रीप्रकाश मिश्रा, अंशुमान पांडेय, नित्यानंद पांडेय, आलोक तिवारी, प्रिंस मिश्रा, इंदल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ