BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मिर्जामुराद के खजुरी में वीडीए का बुलडोजर चला, शाइन सिटी के पचास बीघा के प्लाटिंग को किया ध्वस्त, नोटिस बोर्ड भी लगाया

 मिर्जामुराद के खजुरी में वीडीए का बुलडोजर चला, शाइन सिटी के पचास बीघा के प्लाटिंग को किया ध्वस्त, नोटिस बोर्ड भी लगाया

आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसी


 

वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी स्थित साइन सिटी में शुक्रवार की शाम वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध रूप से की गई प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।करीब पचास बीघा भूमि पर विकसित इस अवैध कॉलोनी पर वीडीए की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासकर्ता द्वारा इस कॉलोनी का ले-आउट प्लान वाराणसी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था।बिना अनुमति के की गई इस प्लाटिंग को अवैध मानते हुए वीडीए ने कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश ने बताया कि किसी भी कॉलोनी को मान्यता तभी मिलती है जब उसका मानचित्र विधिवत रूप से स्वीकृत कराया जाए।लेकिन साइन सिटी के विकासकर्ता ने ऐसा नहीं किया था,जिसके कारण लगभग पचास बीघा क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी को अवैध घोषित कर कार्यवाही की गई।उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी थी।शुक्रवार को टीम को लगाकर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।इस दौरान परिसर में बने मंदिरों को छोड़कर बाकी सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।इसके अतिरिक्त नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया है।पूरी कार्यवाही वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की देखरेख में की गई।मौके पर दो जेसीबी मशीनों के साथ दर्जनभर से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।कार्यवाही के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,जो वीडीए की इस कार्रवाई को देखने पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ