एन एस एस के स्वयंसेवकों ने यातायात जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी
आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसीवाराणसी/-शासन के निर्देश के क्रम में महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रोड सेफ्टी क्लब के निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर नियमों की जानकारी दी।महाविद्यालय के राजातालाब परिसर से जीटी रोड पुलिस चौकी तक पुनः वापस राजातालाब परिसर तक रैली में स्वयंसेवकों ने सड़क पर दो पहिया बाहन चला रहे चालकों को हेलमेट पहनने के लिए सुझाव दिया।चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने के लिए जानकारी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह ने रैली को रवाना किया।स्वयं सेवकों को यातायात के नियमों की शपथ दिलाई।शपथ कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के सभी सदस्य प्रो शैलेंद्र कुमार सिंह,डॉ सत्य प्रकाश सिंह,डॉ अभय कुमार शर्मा,अंगद प्रसाद यादव डॉ अनुराधा सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह,डॉ अर्चना सिंह एवं समस्त स्वयंसेवक शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ