अयोध्या के सीएमओ हटाए गए, चंद दलालों को पाल कर वसूली करते थे,
रुदौली विधायक से पंगा लेना महंगा पड़ाआइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर अयोध्या
अयोध्या।डॉ बनियान शुरुआती दौर में लगा कि काफी दिनों बाद कोई अच्छा सी एमओ आया है, लेकिन इनके साथ चलने वाली टीम में वही घिसे पिटे और वसूली वाले को देख कर लोगों का दिमाग थोड़ा हटा था, और ताबड़तोड़ छापेमारी फिर टीम द्वारा जांच करके क्लीन चिट देने सहित तमाम गंभीर आरोपों की शिकायत रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने शासन से किया था। आखिरकार सीएमओ नप गए, अब उनकी टीम के कई चर्चित चेहरे है जो है तो मामूली पद पर लेकिन कारनामे बड़े करते है। अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है, लेकिन सीएमओ अपने पाले हुए दलालों के कारण हटे है, कुछ कार्य उनका अच्छा था लेकिन वसूली की लगातार शिकायतें आ रही थी। कई सी एच सी प्रभारियों को पैसा नहीं मिलने पर हटाया और फिर चार्ज दिया था।

0 टिप्पणियाँ