राष्ट्रीय संस्था श्री सुख मनी सेवा सोसाइटी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजू ठाकुर, देहरादून
देहरादून- पत्रकार एवं समाज सेवी मोहन सिंह खालसा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संस्था श्री सुख मनी सेवा सोसाइटी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की l सोसाइटी के अध्यक्ष जसबीर सिंह एवं सोसाइटी सचिव ने पुष्प कुंज देकर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था पिछले कई सालों से देहरादून की संगतों को पाकिस्तान में श्री गुरु द्वारा साहिब के दर्शनों हेतु ले कर जाती है l लेकिन इस बार सरकार द्वारा नियमों में कुछ बदलाव की वजह से राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य कर दी गई है l
प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी l मंत्री जोशी ने कहा कि धर्म के कार्यों के लिए हमारी धामी सरकार सदेव सेवारत है l हम हर संभव सहायता के लिए सदैव तैयार है l

0 टिप्पणियाँ