नानक पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन श्रद्धा एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा आर पी विश्वकर्मा जौनपुर
जौनपुर।नानक पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन सम्मान, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आदरणीय मैनेजर मैम, आदरणीय प्रिंसिपल मैम, आदरणीय कोऑर्डिनेटर सर, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं परिचारक गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नेताजी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दियाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ किया गया।

0 टिप्पणियाँ