अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के तत्वावधान में शशिराज ओल्ड एज फाउंडेशन में वृहद स्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित
डॉ.ए.के.गुप्ता
आइडियल इंडिया न्यूज़
द्वारका मोड़ नई दिल्ली
नई दिल्ली।अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन द्वारा समाज सेवा की भावना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण, नशा-मुक्ति एवं वेलनेस जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों, जरूरतमंदों एवं उपेक्षित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।
*शशिराज ओल्ड एज फाउंडेशन में स्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति जागरूकता शिविर*
शाहदरा स्थित शशिराज ओल्ड एज फाउंडेशन में अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा-मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृद्धाश्रम एवं नशा-मुक्ति केंद्र में रह रहे बुजुर्गों एवं मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।चिकित्सकों द्वारा बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा-मुक्ति जागरूकता सत्र के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए मरीजों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बुजुर्गों में आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ।
*जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट में होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का सफल आयोजन*
जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर-46, फरीदाबाद में अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के तत्वावधान में एक सफल होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.सी. प्रजापति के मार्गदर्शन में तथा डॉ. रोली प्रेमलानी (मुख्य होम्योपैथी परामर्शदाता एवं अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, फरीदाबाद की अध्यक्ष) द्वारा संपन्न कराया गया।
इस शिविर में लगभग 60 से 70 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को
— निःशुल्क एलोपैथिक परामर्श (डॉ. के.के. प्रेमलानी द्वारा),
— निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं दवाइयाँ,
— तथा निःशुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित उपचार एवं जीवनशैली सुधार संबंधी परामर्श प्रदान किया।
वेलनेस एवं पोषण जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक विशेष वेलनेस जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें मरीजों को पोषण आधारित औषधियों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मरीजों को बताया गया कि संतुलित पोषण किस प्रकार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है और स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.सी. प्रजापति ने दोनों शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल उपचार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और संवेदनशीलता का माध्यम है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना ही अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन का मूल उद्देश्य है। ऐसे शिविर समाज को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन सेवा कार्यो में डॉ डी.सी. प्रजापति,डॉ. धिमिशा मेहता, डॉ. आकाश मारवाह, डॉ. राम, डॉ. रोली प्रेमलानी, डॉ के.के. प्रेमालानी ,डॉ. मीनू राणा, डॉ. आशीष, डॉ. अधिश्री, डॉ. नितिका गुलिया, डॉ. प्रतिमा जायसवाल एवं डॉ. ज्ञानेंद्र रावत सहित कई चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



0 टिप्पणियाँ