अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जौनपुर का भव्य बिदाई समारोह हुआ सम्पन्न।
ग्राम सभा हौज के चौमना में बिदाई समारोह हुआ आयोजित
आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम,मछली शहर जौनपुर
जौनपुर।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जौनपुर श्रीमान राम अक्षैवर चौहान के विदाई समारोह में कमला हास्पिटल के डायरेक्टर एवं चौहान समाज को ऊंचाईयों पर ले जाने वाले डाक्टर आर बी चौहान ने कहा कि जौनपुर जिला के अपर जिलाधिकारी श्रीमान राम अक्षैवर चौहान ने चौहान समाज को एक नई दिशा दिखाया है। डॉ आर बी चौहान ने चौहान समाज से अपिल किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए अवश्य प्रेरित करें जिससे कि भविष्य में उनका बेटा भी जिलाधिकारी बनकर चौहान समाज का सम्मान बढ़ाये। जैसा कि ज्ञात हो कि श्रीमान राम अक्षैवर चौहान अपर वित्त एवं राजस्व पिछले इकत्तीस दिसंबर को जौनपुर जिला से ही सेवा निवृत्त हुए। इस कार्यक्रम में कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर आर बी चौहान , जिला पंचायत सदस्य बाग सिंह चौहान , प्रधान ज्ञानेंद्र चौहान , एडवोकेट पुनवासी चौहान, पत्रकार मनीष चौहान, डॉ सत्येंद्र चौहान, रविन्द्र चौहान डिप्टी सेक्रेटरी सचिवालय, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर विनय कुमार चौहान, युवा उद्योगपति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आम जनता पार्टी मुकेश चौहान, चौहान शिक्षा समिति अध्यक्ष राम सेवक चौहान,साई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर गोपाल चौहान, डायरेक्टर सर्जुन चौहान, युवा छात्र नेता गाजीपुर राकेश चौहान, सहायक अध्यापक दिनेश चौहान, अरविंद चौहान, सहायक अध्यापक बृज लेश चौहान, सहायक अध्यापक दिनेश चौहान, सहायक अध्यापक हेमंत चौहान, परमिंद्र चौहान युवा भाजपा नेता, प्रमेन्द्र चौहान जल निगम, सहायक अध्यापक आनन्द चौहान , अमर सिंह चौहान, यशवंत चौहान, प्रदीप चौहान, हरिकेश चौहान एवं चौहान समाज के सैकड़ों सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजक बृजलाल चौहान अध्यापक डी ए बी कालेज थे। सम्मान समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी दिखाई।


0 टिप्पणियाँ