BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पत्नी से झगड़ा कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 पत्नी से झगड़ा कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

आइडियल इंडिया न्यूज़
डा एस के गुप्ता, भदौरा गाजीपुर

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, महमूदपुर हथिनी गांव निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार बिंद का रविवार शाम को अपनी पत्नी रीमा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद जब पत्नी शौच के लिए बाहर गई, तो अमित ने घर में पंखे के सहारे साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शौच से वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर झूलते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अमित को फंदे से उतारा और तत्काल पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अमित घर में अकेला था, जबकि उसके माता-पिता श्यामसुंदर बिंद और बबुनी देवी गांव के खलिहान स्थित दूसरे मकान पर थे। अमित गुजरात में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ