मूक-बधिर बच्चों संग रोटरी क्लब मऊ ने मनाया गणतंत्र दिवस
आइडियल इंडिया न्यूज़
जावेद अंसारी मऊ
मऊ । रोटरी क्लब मऊ द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के अमरवाड़ी स्कूल, ताजेपुर में मूक-बधिर बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. ए. के. सिंह एवं सचिव रोटेरियन डॉ. एस. खालिद एवं अन्य रोटरी सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. एच. एन. सिंह एवं जोनल सेक्रेटरी रोटेरियन प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. ए. के. सिंह ने बच्चों से शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाने, स्वच्छता अपनाने तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया
इस अवसर पर मूक-बधिर बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष तानवानी, रोटेरियन डॉ. एम. असलम, रोटेरियन एस. पी. दुबे, रोटेरियन सचिंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ