BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

व77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित होटल होटल गोल्डन फॉर्चून पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

मनोज कुमार पांडेय आजमगढ़ 

      


 आजमगढ़। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित होटल गोल्डन फॉर्चून पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया 26 जनवरी जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे सरस ने कहा कि अमर शहीदों महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजादी दिलाई हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

           


           

              

 गणतंत्र दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है आज हम सभी को संकल्प लेना है संविधान की गौरवशाली परंपरा और देश की एकता एवं अखंडता और भाईचारे की भावना बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है यही शहीदों की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर गोल्डन फॉर्चून के जनरल मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह समाजसेवी रमेश यादव व्यवस्थापक मनोज शर्मा पंकज कुमार अर्जुन यादव देवाशीष बृजेश सिंह प्रिया रावत रमाकांत आदित्य शशिकांत कविता वर्मा लक्ष्मी यादव आदि लोगों उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ