BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: ढोलई खुर्द आरआर सेंटर बदहाली मामले में बड़ी कार्रवाई और कई मामलों में, पंचायत सचिव निलंबित

 सीतापुर: ढोलई खुर्द आरआर सेंटर बदहाली मामले में बड़ी कार्रवाई और कई मामलों में, पंचायत सचिव निलंबित

आइडियल इंडिया अख़बार की खबर का बड़ा असर

आइडियल इंडिया न्यूज, पुनीत यादव , सीतापुर
सीतापुर। जनपद के विकासखंड परसेंडी अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोलई खुर्द में बने आरआर (रिसोर्स रिकवरी) सेंटर की बदहाली को लेकर आइडियल इंडिया दैनिक समाचार पत्र ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका अब बड़ा असर देखने को मिला है।
खबर के प्रकाशन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव राहुल थारू को निलंबित कर दिया है। जांच के दौरान कई कार्यों में गंभीर खामियां और भ्रष्टाचार पाए जाने की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआर सेंटर लंबे समय से बदहाल था। कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी, मशीनें खराब पड़ी थीं और परिसर में गंदगी फैली हुई थी। आरआर सेंटर लगभग निष्क्रिय अवस्था में था, जबकि अभिलेखों में उसे चालू दर्शाया जा रहा था।
ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए खंड विकास अधिकारी द्वारा पहले ही उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया था, लेकिन कार्रवाई ठप पड़ी रही। आरोप यह भी लगे कि डीपीआरओ स्तर पर पत्राचार को आगे नहीं बढ़ने दिया गया, जिससे जिम्मेदारों पर समय से कार्रवाई नहीं हो सकी।
मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में कई विकास कार्यों में खामियां पाए जाने पर पंचायत सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब आरआर सेंटर को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित किया जाएगा और ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होगी।
फिलहाल, आइडियल इंडिया अख़बार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर को प्रशासनिक कार्रवाई की वजह माना जा रहा है, और ग्रामीण इसे सच की जीत बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ