सृष्टि सेवा ट्रस्ट का जनसेवा संकल्प: गोविंदपुर में नि:शुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,
200 से अधिक मरीजों को मिला लाभआइडियल इंडिया न्यूज़
जी पी गुप्ता, गाजीपुर
गाज़ीपुर। सृष्टि सेवा ट्रस्ट बरहीं, गाज़ीपुर के तत्वावधान में गोविंदपुर (बरही) स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, मठिया में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार मौर्य के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाज़ीपुर की नेत्र सर्जन डॉ. स्नेहा सिंह, मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रवि रंजन, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित मरदह, मनिहारी व बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की अनुभवी चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं दीं। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में आंखों की जांच, मोतियाबिंद, सिरदर्द, शुगर, ब्लड प्रेशर, सामान्य रोगों तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर 200 से अधिक मरीजों को परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने कहा कि सृष्टि सेवा ट्रस्ट “सेवा ही संकल्प” के ध्येय और “भ्रष्टाचार मुक्त गांव हो अपना” के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा में संलग्न है। ट्रस्ट का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जागरूकता की रोशनी पहुंचाना है।
कार्यक्रम में यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, समाजसेवी मुनेश्वर सागर, नेट कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर अनिल मौर्य, सावित्री मौर्य, क्रय-विक्रय समिति जंगीपुर के उपाध्यक्ष राकेश यादव, पहल टुडे के जिला ब्यूरो कृपाशंकर यादव, अरुण वर्मा, राजेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सम्यक युवा मंच के संयोजक अखिलेश मौर्य ने किया।
समापन अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ने सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों को पुष्पहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

0 टिप्पणियाँ