हरिन्द्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी, गाजीपुर /वाराणसी ने दुर्गाकुंड में संचालित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में किया भोजन वितरण
आइडियल इंडिया न्यूज़जयचंद,वाराणसी
वाराणसी ।हरिन्द्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी /गाजीपुर वाराणसी द्वारा श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में रविवार को संस्थापिका सुनीता साहनी के नेतृत्व में अंध बच्चों को भोजन एवं राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया। सुनीता साहनी ने बताया कि
संस्था का उद्देश्य दिव्यांग, असहाय बच्चों की शिक्षा एवं मूलभूत जरूरतों के लिए सहयोग प्रदान करना है। तथा इसके अलावा वृद्ध, विधवा तथा मलीन बस्ती में रहने वाले बच्चों को स्वास्थ्य, चिकित्सा, स्वच्छता एवं योग के प्रति जागरूक करना है । रविवार को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार विद्यालय में आकर बच्चों को भोजन वितरण कर मुझे काफी सुकून मिला है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुषमा सिंह, सुषमा शुक्ला,नीलम सिंह, इंजीनियर अरबिंद मझवार ,राहुल साहनी,अनुराग साहनी के अलावा तमाम महिलाएं उपस्थित रही।






0 टिप्पणियाँ