महिला महाविद्यालय की छात्रा ने पंजाब डांस प्रतियोगिता में लहराया परचम, कालेज परिवार में खुशी
आइडियल इंडिया न्यूज़, धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
मिर्जामुराद। गौर गांव ( मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनरायण सिह महिला महाविद्यालय की छात्रा नंदनी सेन ने पंजाब में पहराया परचम। जानकारी के अनुसार डांस स्पोर्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया, डांस स्पोर्ट्स काउंसिल आफ पंजाब के द्वारा 2025 -26 के अंतर्गत दिनांक 3 व 4 जनवरी 2026 को पंजाब के जालंधर में आयोजित हुए 12th नेशनल सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल, पेंटिंग, मॉडलिंग, डांस एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 की प्रतियोगिता हुई जिसमें नंदनी सेन ने अंडर-19 एबब में सेमी क्लासिकल एवं क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सेमी क्लासिकल डांस में प्रथम स्थान व क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके पूर्व भी नंदिनी सेन के द्वारा विभिन्न जगह शिमला, नैनीताल, मुरादाबाद, नेपाल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। नंदनी सेन की जीत पर स्व. वंशनरायण सिह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिह गौतम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की विद्यालय की बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने प्रदेश व गांव व विद्यालय का नाम रौशन किया है।जल्द ही छात्रा को विद्यालय में सम्मानित किया जायेगा। ज्ञात हो की नंदनी के पिता इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल सेन वर्तमान में चंदौली जिले में प्रभारी निरीक्षक धानापुर पर नियुक्त है।

0 टिप्पणियाँ