बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, परीक्षा में धांधली, प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ युवा संगठन ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
आइडियल इंडिया न्यूज़केदारनाथ सिंह समाचार सम्पादक बदलापुर जौनपुर
बदलापुर जौनपुर । बदलापुर के जौनपुर मार्गपर सब्जीमंडी के सामने युवा संगठन (AIDYO) के कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी के तत्वावधान में बेरोजगारी भ्रष्टाचार प्रश्नपत्र लीकपरीक्षा में धांधली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।इस अवसर पर कमेटी के जिला अध्यक्ष इंदू प्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में आश्चर्य जनक वृद्धि हुयी है। युवा भयंकर बेरोजगारी से जूझ रहा है। सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारी के संकट को हल करने के लिये कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।जिससे युवा परेशान है।

0 टिप्पणियाँ