भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन 15जनवरी को राज्य विधि अधिकारी द्वारा
आइडियल इंडिया न्यूज़गोपाल प्रसाद गुप्ता, वाराणसी
मझिलेपुर(चंदौली )भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन करेंगे श्री आर .के. पांडेय राज्य विधि अधिकारी हाई कोर्ट इलाहाबाद उत्तर प्रदेश शासन भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने के लिए ग्राम वासी क्षेत्रवासी में काफी उत्साह है।
बताया जाता है कि बिगत दिनों गणेश मंदिर मझिलेपुर चंदौली में गणेश मंदिर सेवा समिति की एक बैठक आहूत की गयी।जिसमें निर्णय लिया गया कि यहां पर भागवत कथा ज्ञान यज्ञ होना चाहिए।
गणेश मंदिर सेवा समिति के संचालक एवं प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धेय संत श्री लाल जी महाराज श्री धाम हरिद्वार उत्तराखंड से संपर्क किया गया तो वे सहर्ष भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अमृत रस पिलाने के लिए तैयार हो गये,और आयोजन की रूपरेखा बनी।
गणेश मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक श्री जगदीश गुप्ता ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों के मदद से होगा जो 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2026तक चलेगा। जिसका विधिवत उद्घाटन इलाहाबाद हाई कोर्ट के राज्य वित्त विधि अधिकारी श्री आर. के. पांडेय जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
गणेश मंदिर सेवा समिति के संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ,व्यवस्थापक जगदीश गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता एडवोकेट हाईकोर्ट, मयंक मौर्या ,विनय कुमार गुप्ता, अपरबल यादव, दुलारे प्रजापति, कंचन यादव इत्यादि लोग थे।

0 टिप्पणियाँ