प्रभारी एडीओ पंचायत बनाये जाने पर ब्लॉक सचिवों ने रणजीत सिंह का माल्यार्पण कर किया स्वागत
आइडियल इंडिया न्यूज़केदारनाथ सिंह बदलापुर जौनपुर
बदलापुर जौनपुर । बदलापुर विकास खंड के तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी राम अवध राम के सेवा निवृत होने पर रण जीत सिंह को प्रभारी ए डीओ पंचायत बनाया गया है। जिसको लेकर ख़ुशी जाहिर करते हुये ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रभारी सहायक विकासअधिकारी रणजीत सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
मौक़े पर उपस्थित सचिव दुर्गेश तिवारी ने कहा कि कयी वर्षों से साथी की भूमिका निभाते हुये तत्कालीन एडीओ पंचायत राम अवध राम के सेवानिवृत होने पर जहां दुःख है।वहीं नवनियुक्त एडीओ पंचायत रणजीत सिंह के पद भार ग्रहण करने पर हर्ष है।इस अवसरपर सचिव दुर्गेश तिवारी, सचिव पूजा सोनी, सचिव प्रदीप कुमार यादव, सचिव श्याम बहादुर मौर्य, सचिव निशा यादव सहित प्रेम यादव, प्रदीप चौहान, ओ पी यादव, संतोष कुमार,राजकुमार यादव,सिकंदर खरवार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ