BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

हज़रत सैयद उमर शाह का सालाना उर्स मुबारक धूम धाम से संपन्न , मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

 हज़रत सैयद उमर शाह का सालाना उर्स मुबारक धूम धाम से संपन्न , मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अंसार अहमद खान जौनपुर

जौनपुर । शहर की ऐतिहासिक बड़ी मस्जिद के पूर्वी गेट के सामने स्थित हज़रत सैयद उमर शाह रहमत उल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक आज बड़े ही धूम धाम से अपने पुराने रिवाज़ और रस्म से आयोजित हुआ। जिसमें दूर दराज के आस्थावान लोगों का सैलाब उमड़ा। उक्त उर्स में कई क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे इनमें जफराबाद के नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान और कालीचबाद के चेयरमैन फिरोज अहमद मौजूद रहे।खादिम ए आस्ताना मास्टर मेराज ने बताया कि उर्स में समस्त रस्म के बाद शाम को बाद नमाज ईशा सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया ।जहां दिल्ली और लखनऊ से आए हुए कव्वाल अपनी अपनी कव्वालियों से शमा बांधें।

उर्स मुबारक में ज्यादा से ज्यादा लोग आस्ताना ए बुजुर्ग की महफिल से आशीर्वाद ले कर अपनी अपनी मन्नते मुरादे मान कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ