मासूम बच्ची सोनम के मौत के बाद जागे जिम्मेदार, हटाया अतिक्रमण
अतिक्रमण के खिलाफ अगर विभाग पहले जाग जाता तो मौत के मुँह मे नहीं जाती सोनमआइडियल इंडिया न्यूज़
लवकुश पाण्डेय कुशीनगर
सपहा। बीते रविवार को सपहा चौराहा पर सड़क हादसे में मासूम बालिका सोनम उर्फ बउकी(13) की मौत के बाद जागे जिम्मेदारों ने मंगलवार को सपहा चौराहा से अतिक्रमण हटवाया।
मंगलवार को कसया तहसील क्षेत्र के सपहा चौराहा पर एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव ने संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चौराहा पर जेसीबी की सहायता से सड़क के दोनों पटरियों से टिन शेड, गुमटी, पोस्टर समेत ठेला हटाए गए और पुनः अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतवानी दी। इस दौरान एसडीएम कसया और तहसीलदार ने कड़े रुख में पुनः अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना की चेतावनी दी।
सपहा चौराहा पर तुर्कपट्टी और सेखवनिया मार्ग के कई जगह पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था।अधिकांश स्थानों पर टिन शेड तो कई स्थानों पर अस्थायी दुकानदार लंबे समय से अतिक्रमण किए हुए थे। जिससे सखवनिया रोड व कसया रोड की तरफ बडे वाहन मोड़ने में बहुत दिक्कत होती थी। साथ ही जाम की स्थिति तक बन जाती थी। नपा कुशीनगर के वार्ड संख्या 3 संत गाडगेनगर एवं वार्ड संख्या 8 पं० राजमंगल पांडेय नगर के सपहा चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा दोनों पटरियों समेत पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि पर स्थायी दुकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे आये दिन चौराहे पर दुर्घटनाये घटित हो रही है एवं जाम की समस्या बनी रहती है। बीते सोमवार को पीडब्लूडी की सड़क की भूमि का सीमांकान करवाकर 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। अतिक्रमण नहीं हटने पर एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व, नगरपालिका, पुलिस की संयुक्त टीम को चौराहा पर पहुंची।टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण टिन शेड, गुमटी, पोस्टर बैनर हटा दिया गया। टीम ने पहले सभी को चेतावनी दी और हटाने के लिए समय दिया। टीम को देखकर ही अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अतक्रिमण हटाना शुरु कर दिया। इसमें अधिकाश दुकानदारों ने टिन शेड और ठेला पर सजाए दुकानदार सामान हटाकर ले गए,इसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी जेसीबी से हटाना शुरु कर दिया
इस दौरान नगरपालिका के कर्मी से एक व्यक्ति से झड़प भी हुई। जिसपर एसडीएम ने थानाध्यक्ष कसया से आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सड़क की सीमा में अतिक्रमण को पूरी तरह से दूर किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, एसओ कसया अभिनव मिश्रा,कानूनगो बृजेश मणि, मार्कण्डेय मणि, एसआई वरुनेश उपाध्याय, दीपक प्रधान,लेखपाल विनोद सिंह, नपा सरवन तिवारी, हरेंद्र यादव,एसडीओ गोपालगढ़ सुरेंद्र यादव, जेई योगेश गुप्ता,मंजेश कुशवाहा, गुलशन शर्मा समेत लोग मौजूद हैं।
एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सड़क की सीमा में अतिक्रमण को पूरी तरह से दूर किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, एसओ कसया अभिनव मिश्रा,कानूनगो बृजेश मणि, मार्कण्डेय मणि, एसआई वरुनेश उपाध्याय, दीपक प्रधान,लेखपाल विनोद सिंह, नपा सरवन तिवारी, हरेंद्र यादव,एसडीओ गोपालगढ़ सुरेंद्र यादव, जेई योगेश गुप्ता,मंजेश कुशवाहा, गुलशन शर्मा समेत लोग मौजूद हैं।



0 टिप्पणियाँ