BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच द्वारा देशभक्तों को किया गया नमन

 वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच द्वारा देशभक्तों को किया गया नमन 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

विनय शर्मा दीप मुंबई/हरियाणा 

हरियाणा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के तत्त्वाधान में गूगल मीट के माध्यम से शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के ग्लोबल अध्यक्ष राजेंद्र निगम राज गुड़गांव मुख्य अतिथि और डॉ. त्रिलोक चंद फतेहपुरी हरियाणा ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई।काव्य गोष्ठी में लगभग 20 से अधिक काव्य मनीषियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सर्व प्रथम कवयित्री दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद ने सरस्वती वंदना की तथा भक्त कवि डॉ रामजीलाल वर्मा के मंगलाचरण के साथ काव्य गोष्ठी का आरंभ हुआ।शानदार प्रस्तुति द्वारा देशभक्तों को नमन करने वाले लोकप्रिय हास्य कवि हलचल हरियाणवी रेवाड़ी,कवि डॉ शिवनाथ सिंह रायबरेली, कवयित्री प्रोफेसर डॉ. ए. भवानी चैन्नई,डॉक्टर देवी राम शर्मा रेवाड़ी,डॉक्टर सतवीर निराला रोहतक,डॉ रामजीलाल वर्मा मुंबई,कवयित्री मधु गोयल कैथल,मनोज कौशिक रेवाड़ी , सभाचंद दुबलाना महेंद्रगढ़, अरविंद भारद्वाज,रमेश चंद नंदवंशी उत्तर प्रदेश,सुरेश कुमार सुलोदिया गुड़गांव,पंडित नेमीचंद शांडिल्य,शुभ राम शास्त्री,दलवीर फूल,पंडित मुल्क राज आकाश गाजियाबाद,कवयित्री इंदु निगम राज गुरुग्राम,विनय शर्मा दीप मुंबई,कवयित्री सुमित्रा गुप्ता मुंबई,कवि राजेंद्र आगरा उत्तर प्रदेश,राधाकृष्ण परदेशी मुंबई आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन कवि अरविंद भारद्वाज रेवाड़ी ने किया।देशभक्ति,राष्ट्र प्रेम,बसंत उत्सव,समाज सुधार,नारी सशक्तिकरण तथा हास्य व्यंग्य विषय पर छंदबद्ध कविताएं मुक्तक आदि सुनाएं।मुख्य अतिथि राजेंद्र निगम राज ने वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अपनी कविता द्वारा देश भक्तों को नमन किया। हरियाणा वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के अध्यक्ष डॉ त्रिलोक चंद फतेहपुरी ने काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले सभी विद्वान कवियों का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ