BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

एडीएम के सामने रोते बिलखते पहुँची वन्देपुर की महिला, एसडीएम ने तहसीलदार व रोहनिया पुलिस को दिया जाँच कर कार्यवाही का निर्देश

 एडीएम के सामने रोते बिलखते पहुँची वन्देपुर की महिला, एसडीएम ने तहसीलदार व रोहनिया पुलिस को दिया जाँच कर कार्यवाही का निर्देश

आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसी 

          


वाराणसी/-एडीएम प्रोटोकॉल वाराणसी प्रकाश चन्द्र द्वारा शनिवार को तहसील राजातालाब का निरीक्षण किया जा रहा था निरीक्षण के दौरान रोहनिया क्षेत्र के वन्देपुर गाँव निवासी पीड़िता अनवरी बेगम रोते बिलखते पहुँच गयी उसका कहना था कि जगह जमीन सब परिवार के लोग ले लिए है रहने को घर नही है जिसका संज्ञान एडीएम प्रोटोकॉल ने लिया और तत्काल एसडीएम राजातालाब से देखकर कार्यवाही को बोला।एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह व रोहनिया पुलिस को जांचोपरांत कार्यवाही का आदेश दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता अनवरी बेगम ने बताया कि आराजी नम्बर 102 एवं 103 मूल रूप से तुफानी पुत्र खुद्‌दुर की रही तुफानी को चार पुल मुनौवर,जब्बार,शब्बीर व नजीर हुए।

जो पर मकान बनाकर काबिज है उक्त जमीन पर पीड़िता के हिस्से की भूमि पर विपक्षीगण जब्बार व शब्बीर पुत्रगण तुफानी व रहाना पत्नी जब्बार व रोमुन्नीशा पत्नी शब्बीर व नजीर पुत्र तुफानी व कमरुन्नीशा पत्नी नजीर सभी निवासीगण ग्राम-बन्देपुर थाना-रोहनियां,जिला-वाराणस ने जबरदस्ती अवैध निर्माण करा रहे हैं एवं मना करते पर गाली गलौज एवं मारपीट पर अमादा हैं पीड़िता ने पत्र देकर अवैध निर्माण बन्द कराते हुए जांचोपरांत न्याय संगत कार्यवाही कराने की माँग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ