मकर संक्रांति के अवसर पर अंबिका सेवा संस्थान ने वृद्ध आश्रम समेत कई बस्तियों में वितरण किया दाना कपड़ा और कंबल
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
बिंद्रा बाजार आजमगढ़ । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन बिंद्रा बाजार द्वारा 500 से अधिक परिवारों तक मकर संक्रांति के अवसर पर दाना भेली ढूंढा गट्टा कंबल और कपड़े टोपी का वितरण किया सर्वप्रथम सुबह 8:00 बजे से टीम द्वारा मोहम्मदपुर सर्प बस्ती मखदुमपुर बनवासी बस्ती रानीपुर बनवाशी बस्ती कलंदरपुर बनवासी बस्ती कलंदरपुर नट समाज समेत सैकड़ो परिवारों तक वितरण अभियान चलाकर लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दिया वहीं कलंदरपुर बनवासी बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों को कपड़े वितरण किया गया कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे पर अलग मुस्कान नजर आ रही थी।
टीम द्वारा अंबरपुर स्थित वृद्ध आश्रम में संस्था के दर्जनों सदस्यों के मौजूदगी में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया इस मौके पर संस्था के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया पिछले 12 साल से यह अभियान चला रही है हर त्यौहार के अवसर पर लोगों तक जाकर त्यौहार मनाने का काम किया जाता है ताकि संस्थान के छोटे से प्रयास से लोगों के चेहरे पर खुशी आए इस मौके पर पुनीत पाठक संतोष मद्धेशिया प्रमोद सेठ लकी श्रीवास्तव रविंद्र मिश्रा अजय अजय श्रीवास्तव आतिश सेठ पंडित रवि चौहान प्रिंस कुमार पवन अस्थाना हाथ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




0 टिप्पणियाँ