पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयानंद शुक्ल द्वारा आयोजित खिचड़ी मिलन समारोह में पत्रकारों/हाकरों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे व श्याम बिहारी चतुर्वेदी की अध्यक्षता ने लगाया चार चांद
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय, आजमगढ़
अतरौलिया (आजमगढ़)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर स्थानीय क्षेत्र में खिचड़ी मिलन समारोह के पावन अवसर पर पत्रकारों एवं हाकर बंधुओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयानन्द शुक्ला द्वारा उनके आवास पर सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों के साथ-साथ समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर क्षेत्र के हजारों संभ्रांत लोग उपस्थित होकर खिचड़ी भोज का आनंद लिए,व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री दयानन्द शुक्ला जी के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर समाचार विक्रेता बंशीधर चौबे प्रदीप मद्धेशिया पाठक जी सुरेंद्र यादव कुलदीप यादव अशोक यादव फूलचंद सीताराम यादव एवं आइडियल इंडिया के प्रमुख संपादक संजय पांडे सरस पत्रकार प्रवीन सिंह अमर उजाला प्रवीण मद्धेशिया दैनिक जागरण दिनेश सिंह हिंदुस्तान राजेश सिंह स्वतंत्र भारत राजू दैनिक जागरूक आकाश मोदनवाल स्वतंत्र चेतना चंद्रेश यादव दैनिक भास्कर आशीष पांडे अमर उजाला बुढनपुर संतोष मिश्रा हिंदुस्तान देवेंद्र सिंह दैनिक जागरण संतोष सिंह आज अरविंद सिंह जनसंदेश टाइम गिरजेश वर्मा भारत न्यूज़ देवानंद गिरि अक्ष्यभर पटेल विवेक जायसवाल राष्ट्रीय सहारा विनोद राजभर तेज न्यूज़ को अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम देर रात 8:00 बजे तक चलता रहा
मुख्य अतिथि संजय कुमार पाण्डेय ‘सरस ’ व श्री श्याम बिहारी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पत्रकारों एवं हाकर बंधुओं को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे सरस ने सर्वप्रथम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी दया शुक्ला के पिता परम आदरणीय स्वर्गीय डॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला जी को सादर नमन करते हुए कहा कि बाबूजी की सोच को इनके चारों सुपुत्र साकार कर रहे हैं यह अपने आप में बहुत ही सराहनीयहै। श्री पांडे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, जो समाज में घट रही घटनाओं को निष्पक्ष रूप से जनता तक पहुँचाने का कार्य करता है। वहीं हाकर बंधु सुबह-सुबह समाचार पत्र लोगों तक पहुँचाकर समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पत्रकारों एवं हाकर बंधुओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री आनंद पांडेय (पूर्व प्रधान),विनोद राजभर (भाजपा जिला अध्यक्ष),हरी प्रसाद तिवारी,जयशंकर मिश्रा, जयंत सिंह ,मोहित यादव,जितेंद्र सिंह गुड्डू ,अभिषेक सिंह ,शरद पांडेय जगदीश पांडेय, जय प्रकाश, संदीप सिंह ,राणा प्रताप सिंह,नितिन सिंह, देव नारायण मिश्रा, डॉ.इरफान, विनय कुमार, अजय सिंह, संजय यादव ,मुन्ना यादव,जितेंद्र सोनी,हिमांशु पांडेय,राजाराम मिश्रा ,संभव शुक्ला ,प्रदीप पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ