जौनपुर के जिला सूचनाधिकारी को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन दिल्ली की स्मारिका और नववर्ष की डायरी देकर किया गया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिंद जौनपुर
जौनपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने संपादक मंडल अध्यक्ष राकेश कांत पांडे के साथ जनपद के जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय एवं जिला उप सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक स्मारिका (रजत जयंती समारोह 2025 प्रकाशित दिल्ली ) को भेंट किया। इसी के साथ संस्था द्वारा पॉकेट डायरी भेंट करके अधिकारी द्वारा को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन विगत 25 वर्षों से लगातार पत्रकारों के हित में कार्यकर्ता आ रहा है। जिसका 25 वां स्थापना दिवस दिल्ली के गोल मार्केट में ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ ।यह बहुत ही गौरव की बात है। मैं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। इस अवसर पर संपादक मंडल के साथ-साथ कई गणमान्य वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ