BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पंजीकृत श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं जन जन तक पहुंचाने की अपील की -उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह

 पंजीकृत श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं जन जन तक पहुंचाने की अपील की -उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह

आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
 

आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय इकाई द्वारा उप श्रम आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ श्री राजीव कुमार सिंह के कार्यालय राहुल नगर मडया पहुंच कर सारस्वत सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने उप श्रम आयुक्त श्री राजीव कुमार सिंह जी को सम्मान पत्र एवं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विजय विश्वकर्मा ने अंग वस्त्रम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमर भारती के ब्यूरो चीफ दुर्गेश तिवारी ने बुके देकर सम्मानित किया। 


+++++++++++++++++++++++-


वही कार्यालय के स्टेनो अनिल सिंह संगठन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया एवं प्रमुख समाजसेवी अतुल उपाध्याय ने बुके भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने कहा उप श्रम आयुक्त श्री राजीव कुमार सिंह बड़े ही मिलनसार अधिकारी है इन्होंने शासन की मशा के अनुरूप जनहित मे श्रमिक जनों के हितार्थ के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है वह   बहुत ही सराहनीय है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। अपने सम्मान से अभिभूत उप श्रम आयुक्त श्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने नव वर्ष पर जो हमें सम्मानित किया है हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं और उन्होंने मीडिया बंधुओ से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा जो पंजीकृत श्रमिकों के हितार्थ योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे जन-जन तक पहुंचने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है एवं अटल आवासीय विद्यालय मे  शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु 31 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा किये जाने हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार सहायक श्रमायुक्त आजमगढ़ श्री अनिल सिंह स्टेनो श्री अनुभव तिवारी श्री संदीप विश्वकर्मा श्री सूरज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे हैँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ